फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में फिजियोलॉजिस्ट निलंबित, जांच के बाद लिया गया फैसला

Fri, 29 Aug 2025 09:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसआईएफपीटी में छात्रा से छेड़खानी के मामले में फिजियोलॉजिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। संस्थान में कभी छात्रवृत्ति को लेकर तो कभी हाजिरी को लेकर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईएफपीटी) में एमएससी की छात्रा से फिजियोलॉजिस्ट मनोज कुमार प्रचेता के छेड़छाड़, असमय चैटिंग करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग परिसर में ही एसआईएफपीटी चलता है। यहां एमएससी (खाद्य प्रौद्योगिकी) की पढ़ाई होती है। संस्थान बुंदेलखंड विवि से संबद्ध है। यहां की छात्रा ने फिजियोलॉजिस्ट कम बायोकेमिस्ट मनोज पर छेड़खानी और मोबाइल फोन पर असमय चैटिंग के आरोप लगाए थे।

उद्यान विभाग की उप निदेशक गीता द्विवेदी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच की। इसके बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीना ने आरोपी को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। रेशम विभाग के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


अक्सर विवादों में रहा हैं संस्थान
संस्थान में आए दिन विवाद होता रहा है। कभी छात्रवृत्ति को लेकर विवाद होता है तो कभी हाजिरी को लेकर। आरोप है कि यहां पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि कुछ छात्रों को बिना हाजिरी के ही पास कर दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें