फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: साल के पहले दिन फुल हुए पार्क, इमामबाड़ा और जू, मंदिरों में दिखीं कतारें, शाम को जाम से कराहा शहर

Wed, 01 Jan 2025 10:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Crowd gathered in Lucknow Zoo: साल के पहले दिन राजधानी लखनऊ में हर जगह भीड़ की स्थितियां दिखीं। शहर में जितनी भी घूमने वाली जगहें थीं सभी में भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
भरे रहे लखनऊ के पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष के पहले दिन शहर के प्रमुख पार्कों में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लोगों का आना शुरू हुआ और रात तक भीड़ से पार्क गुलजार रहे। गोमतीनगर विस्तार स्थित एलडीए के जनेश्वर मिश्र पार्क मेंं रात आठ बजे तक 42,600 टिकट बिके। इसी तरह गोमती नगर के अंबेडकर पार्क में 13,175, कांशीराम इको गार्डेन में 7769 और गोमती रिवर फ्रंट में 3590 टिकट बिके। इससे एलडीए को करीब 12 लाख रुपये की आमदनी भी हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

नए साल पर तीन हजार लोगों ने किया आसिफी इमामबाड़े का दीदार

बड़ा इमामबाड़ा में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
नए साल के आगाज पर बुधवार को ऐतिहासिक इमारतों के दीदार के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आम दिनों की तुलना में तीन गुना ज्यादा लोगों ने आसिफी इमामबाड़े और भूल भुलैया के दीदार किया। हुसैनाबाद ट्रस्ट ने 3150 लोगों को टिकट बेचकर 1,57500 रुपये की आमदनी की।

नए साल का जश्न मनाने के लिए साल के पहले दिन बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। नए साल के जश्न में डूबे पर्यटक ऐतिहासिक इमारतों में सेल्फी लेकर अपने पलों को यादगार बनाते दिखाई दिए। नवाबी दौर की बेहतरीन कारीगरी का नमूना बड़ा इमामबाड़ा, भूलभुलैया देखने की हसरत लेकर उमड़ी पर्यटकों भीड़ को भूल भुलैया के दीदार के लिए लाइन में लग कर घंटो इंतजार करना पड़ा।

आम दिनों से तीन गुना ज्यादा लोग पहुंचे बड़ा इमामबाड़ा

आसिफी इमामबाड़े के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि नए साल के पहले दिन आम दिनों से तीन गुना ज्यादा पर्यटक इमामबाड़े पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आम दिनों ने 1000 से 1100 पर्यटक इमामबाड़ा पहुंचते हैं। रविवार को अवकाश के दिन पर्यटकों की संख्या 1400 से 1500 तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि नए साल के पहले दिन 3150 पर्यटक इमामबाड़े का दीदार करने पहुंचे थे। उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भूलैया, शाही बाउली, शाही हमाम, पिक्चर गैलरी के दीदार के लिए प्रतिव्यक्ति 50 रुपये का टिकट है। ऐसे में नए साल के पहले दिन 3150 पर्यटकों को टिकट बेचकर हुसैनाबाद ट्रस्ट को 1,57500 की आमदनी हुई है।

17,630 दर्शकों ने उठाया जू का आनंद

जनेश्वर मिश्र पार्क की टिकट खिड़की की हालत। - फोटो : अमर उजाला।
 नववर्ष के पहले दिन भले ही सूर्य के दर्शन काफी देर से हुए लेकिन चिड़ियाघर में दर्शकों के दर्शन बड़ी तादाद में हुए। सुबह से ही पर्यटकों की लंबी कतारें लगने लगीं। आलम यह रहा है कि मुख्य गेट से 500 मीटर के आसपास देर शाम तक जाम लगा रहा। जू प्रशासन के अनुसार, नए साल के पहले दिन 17,630 दर्शकों ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का भ्रमण किया। 

जनेश्वर मिश्र के पार्क के बाहर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
वन्य जीवों के दीदार से लेकर बाल रेल के प्लेटफाॅर्म और सेल्फी पॉइंट पर दर्शकों की खूब भीड़ रही। बच्चों और बड़ों ने बब्बर शेर, जिराफ, जेब्रा, टाइगर, गैंडा, भालू और हिरन के मॉडलों के साथ फोटो खिंचवाई। जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि परिसर का भ्रमण करते समय पांच से सात लोगों के बच्चे भीड़ में खो गए थे जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने खोजकर उनके माता-पिता के पास सकुशल पहुंचाया। 

गेट पर धक्का मुक्की। - फोटो : अमर उजाला।
जनेश्वर मिश्र पार्क में गेट के हालत ऐसे रहे कि लोगों को उसके अंदर घुसने में धक्का-मुक्की करने लगे। टिकट खिड़की में टिकट लेने के लिए झगड़े भी हुए। 

गेट कर दिए गए बंद

जनेश्वर मिश्र पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि गेट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन

गेट के अंदर जाने में हुई दिक्कत

जनेश्वर मिश्र पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
गेट के अंदर घुसने में करनी पड़ी मशक्कत। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें