फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में सूचनाएं निकलीं फर्जी

Sun, 08 Dec 2024 08:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सूचना पर डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने चेकिंग की तो कुछ नहीं निकला। सभी स्थानों पर जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली। मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर जांच की तो सूचना फर्जी निकली। अब पुलिस सूचना देने वाले के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉलर ने फोन कर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरतगंज, हुसैनगंज पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। 

मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बंद हो चुका था। अधिकारियों ने स्टेशन खुलवा कर बम निरोधक दस्ते की मदद से छानबीन कराई। एक घंटे की सघन तलाशी के बाद कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। धमकी भरी कॉल करने वाले का मोबाइल फोन बंद है। सर्विलांस की मदद से फोनकर्ता के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि धमकी देने वाले की लोकेशन हुसैनगंज मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें