फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, फाड़ दी दोनों की वर्दी

Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Inspector beaten in lucknow: लखनऊ में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मामले की शिकायत पर पहुंचे दरोगा के साथ मारपीट की गई। 
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सरोजनीगर के बंथरा के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाही को एक पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया और मारपीट की। यही नहीं, पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। मौके पर पहुंची फोर्स ने दोनों को मुक्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बंथरा पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन


बंथरा के पहाड़पुर निवासी रामजी पांडेय ने 12 वर्ष पहले गांव के ही छेदा रावत से जमीन खरीदी थी। कुछ दिनों बाद छेदा की मौत हो गई। शनिवार को छेदा के बेटे पिंटू, सुनील और अनिल इस जमीन पर बाउंड्री बनवा रहे थे। इसकी जानकारी पर रामजी मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

रात करीब 9 बजे फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच पिंटू व उसके भाई छत पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। पुलिसवालों ने नीचे उतरने के लिए कहा तो आरोपी धमकी देने लगे। दरोगा व सिपाही पिंटू के घर में घुसे तो अंदर मौजूद लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया और दरवाजा बंद कर मारपीट की। आरोपियों ने दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह ने दरोगा व सिपाही से मारपीट की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दो पक्षों में बाउंड्रीवाॅल को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें