फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: KGMU के डॉक्टर रमीज के लैपटॉप पर मिलीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, धर्मांतरण के आरोप में जेल में है

सार

KGMU conversion case: धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोपी रमीज जेल में है। पुलिस को अब तक रमीज और उसके माता पिता के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। 
विज्ञापन
धर्मांतरण का आरोपी है रमीज है जेल में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद लैपटॉप में बड़ी संख्या में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां आगरा की बताई जा रही हैं, जिन्हें रमीज ने ब्लैकमेल किया था।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने बुधवार को आरोपी के लैपटॉप से डाटा रिकवर किया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया कि रमीज पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उन्हें झांसे में लेकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल करता था। इसके बाद ब्लैकमेल कर लड़कियों का यौन शोषण करता था। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी फोरेंसिक टीम रिकवर कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि रमीज ने अश्लील तस्वीरें वायरल तो नहीं की थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना में आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

देर रात जेल में किया गया दाखिल

लोगों के आक्रोश देखते हुए पुलिस ने रमीज को 48 घंटे की रिमांड के दौरान गुप्त स्थान पर रखा था। बुधवार की सुबह रिमांड की अवधि समाप्त होनी थी। उसके पहले ही पुलिस ने मंगलवार की रात मेडिकल परीक्षण कराते हुए रमीज को जेल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

कुल चार फोन मिले, डाटा खंगाल रही पुलिस

डॉ. रमीज मलिक पकड़ा जा चुका है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पुलिस को अब तक रमीज और उसके माता पिता के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस चारों फोन का डाटा खंगाल रही है। आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन का ब्योरा भी जुटाया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि रमीज की दिल्ली में कुछ लोगों ने मदद की थी। मदद करने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। रमीज को कुछ लोगों ने पैसे भी दिए थे। इस दिशा में भी पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रमीज ने छांगुर, डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन से मुलाकात की बात से इन्कार किया है। उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। इस पूरे मामले में उसके माता-पिता की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें