फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अरबों की जमीन कौड़ियों में बेचने में अब प्रिंसिपल ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 14 Feb 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ट्रस्ट और सरकार के अधीन इस जमीन पर पहले ही अवैध रूप से निर्मित ड्रैगन मॉल को कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पब्लिशिंग हाउस की एक हजार करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी कर बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे को महज 80 लाख रुपये में बेचने के मामले में अब क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्रस्ट और सरकार के अधीन इस जमीन पर पहले ही अवैध रूप से निर्मित ड्रैगन मॉल को कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अजय नारायण सिंह के मुताबिक क्रिश्चियन इंटर कॉलेज प्रिंसिपल रोहित स्प्रिंग ने बताया कि लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ एक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान है और राजकीय सहायता प्राप्त कॉलेज है। लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज क्रिश्चियन एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित है। रोहित स्प्रिंग भी प्रबंध समिति व सोसाइटी के सदस्य हैं। उनका आरोप है कि 18 अगस्त 2017 को आरोपियों ने एक फर्जी आदेश के सहारे 20 मार्च 2018 को कैंट रोड स्थित लखनऊ पब्लिशिंग हाउस की करीब एक हजार करोड़ की जमीन महज 80.50 लाख में मुख्तार अंसारी के गुर्गे को बेच दी। 

आरोपितों ने लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन भी मुख्तार अंसारी के गुर्गों बेची थी, जिस पर बिल्डर ने ड्रेगन मार्ट शापिंग कॉम्प्लेक्स बनवा दिया। पीड़ित ने वर्ष 2019 में हाईकोर्ट में गुहार लगाई। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद अवैध बिल्डिंग को गिराने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश पर बिल्डिंग गिरा दी गई। आरोप है कि आरोपित जमीन बेचकर हजार करोड़ रुपये की चपत सरकार को लगाकर विदेश भागने की फिराक में हैं। पीड़ित रोहित स्प्रिंग ने कैसरबाग पुलिस से शिकायत की, लेकिन मदद न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर कैसरबाग पुलिस ने शनिवार को रवि रॉबर्ट लायल, माइकल पॉल, उनके बेटे रवि पॉल, जेजे एविल, उनके पति हरबर्ट एविल के खिलाफ  धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें