चित्रकूट और बरेली जेल की घटना के बाद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को प्रमुख सचिव कारागार राजेश कुमार सिंह और डीजी जेल आनंद कुमार के साथ बैठक में प्रदेश की जेलों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने के लिए गुजरात की साबरमती जेल और यूपी की बरेली जेल में मोबाइल के जरिए साजिश रचने के मामले पर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। साबरमती जेल से राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने का मोबाइल से फरमान देने वाले माफिया अतीक अहमद की कारगुजारियों पर रोक लगाने के लिए कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुजरात के जेल मंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
चित्रकूट और बरेली जेल की घटना के बाद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को प्रमुख सचिव कारागार राजेश कुमार सिंह और डीजी जेल आनंद कुमार के साथ बैठक में प्रदेश की जेलों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही, जेलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरणों, मानव संसाधन आदि की भी गहन समीक्षा की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के समस्त जेल अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़ेंगे जिनको कारागार मंत्री अहम दिशा-निर्देश देंगे।
साबरमती और बरेली जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करके हत्या की साजिश रचने की घटना बेहद गंभीर गंभीर मामला है। इस संबंध में मंगलवार को कारागार विभाग के प्रमुख सचिव और डीजी को बुलाकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही, अतीक पर अंकुश लगाने के लिए गुजरात के जेल मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। - धर्मवीर प्रजापति, कारागार मंत्री