फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : चार आरएम को चेतावनी, 15 एआरएम से मांगा स्पष्टीकरण, अधिकारियों को फटकारा

Fri, 30 Sep 2022 10:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एमडी ने आय बढ़ाने के निर्देश देते हुए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एसी बसों के निरस्त होने की सूचना पर्याप्त समय पहले देने को कहा है। उन्होंने आईजीआरएस, हेल्पलाइन और ट्विटर की शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने परफॉर्मेंस में पिछड़ने वाले चार क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को चेतावनी दी है। साथ ही 15  सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) से स्पष्टीकरण मांगा है। वे परिवहन मुख्यालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने ऑफ रोड बसों की नियमित समीक्षा कर उनकी संख्या कम करने में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। साथ ही कार्यशाला में तैनात तकनीकी कर्मचारियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। जिन्हें चेतावनी दी गई है। उनमें कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और आजमगढ़ के आरएम शामिल हैं। जिन एआरएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें बलिया, सिविल लाइंस प्रयागराज, अलीगढ़, अतरौली, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, फजलगंज, बदायूं, पीलीभीत, खुर्जा, पडरौना, राप्तीनगर देवरिया डिपो के सहायक प्रबंधक शामिल हैं।

बस निरस्त होने से पहले दें यात्रियों को सूचना
एमडी ने आय बढ़ाने के निर्देश देते हुए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एसी बसों के निरस्त होने की सूचना पर्याप्त समय पहले देने को कहा है। उन्होंने आईजीआरएस, हेल्पलाइन और ट्विटर की शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें