फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केन्द्रों को नल कनेक्शन से जोड़ने वाला प्रदेश बना यूपी

Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 172946 है, जो देश में सबसे अधिक है। जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नल कनेक्शन देने का 84.98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों को नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने प्रदेश की 146968 आंगनबाड़ी केन्द्रों को टैप कनेक्शनों से जोड़ दिया है। 25978 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल कनेक्शन देने का काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 172946 है, जो देश में सबसे अधिक है। जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नल कनेक्शन देने का 84.98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। बिहार में 96979, महाराष्ट्र में 91267, पश्चिम बंगाल में 91046 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। बाकी राज्यों में आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या इन सभी राज्यों से भी बहुत कम है।

ऐसे में नल कनेक्शन देने के काम को पूरा करने के लिए विभाग पूरी ताकत से जुटा है। बता दें कि देश भर में 11,16,540 आंगनबाड़ियों में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाना है। वर्तमान में 9,01,051 आंगनबाड़ियों में नल के कनेक्शन  लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार की मंशा यह है कि बच्चों को भी शुद्घ पेयजल मिले। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते विभाग की योजना आंगनबाड़ी केन्द्रों को नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान कर रही है।  सरकार की मंशा गांव, गरीब, किसान के साथ-साथ एक आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा देना है। - स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें