फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा ने शुरू किया घर-घर तिरंगा अभियान, कन्नौज से हुई शुरुआत

Tue, 09 Aug 2022 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित समारोह में पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा का घर-घर तिरंगा अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने प्रदेशभर में मंगलवार से घर-घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देश की एकता एवं अखंडता को बचाए रखने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


सपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित समारोह में पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। लखनऊ के गुमवा खेड़ा बहरौली में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव केनेतृत्व में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया गया।

इस दौरान लोगों के घरों पर तिरंगा लगाकर शहीदों को यादव किया गया। इस दौरान बीएल वर्मा, पुजारी यादव, अंकित शर्मा, मनीष यादव, पीएन चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह आजमगढ़ में पूर्व मंत्री बलराम यादव, कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य, बलिया में  नारद राय, मऊ में राजीव राय, फैजाबाद में लीलावती कुशवाहा,मैनपुरी में तोताराम यादव, अंबेडकरनगर में विशाल वर्मा, कानपुर में इमरान मसूदआदि के नेतृत्व में भी झंडारोहण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें