फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: कन्नौज के तिर्वा से शुरू होगा सपा का तिरंगा अभियान, नौ से 15 अगस्त तक चलेगा

Fri, 05 Aug 2022 01:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा का राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से शुरू होगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों से भेंट कर उनका सम्मान भी करेंगे। 

विज्ञापन


सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। यह आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है।

सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
सपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें