फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : दस जनवरी से मुंबई व अहमदाबाद की ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, हजारों यात्रियों को होगी असुविधा

Mon, 08 Jan 2024 07:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 10 से 21 जनवरी तक यार्ड रिमॉडलिंग और छह फरवरी से 21 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से किया गया है। इसके चलते ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन
कोहरा के बीच स्टेशन पर आती ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई व अहमदाबाद रूट की कई ट्रेनें 10 जनवरी से अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी। इससे हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह बदलाव आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 10 से 21 जनवरी तक यार्ड रिमॉडलिंग और छह फरवरी से 21 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से किया गया है। इसके चलते ब्लॉक लिया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 व 28 जनवरी और चार फरवरी को, गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 23 व 30 जनवरी और छह फरवरी को कैंसिल रहेगी। इसी तरह बांद्रा से चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 20 व 27 जनवरी और तीन फरवरी को, लखनऊ जंक्शन से चलने वाली लखनऊ जंक्शन बांद्रा टर्मिनस 21, 28 जनवरी व चार फरवरी को निरस्त रहेगी।

अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस 22 व 29 जनवरी को, लखनऊ से चलने वाली लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस 23 व 30 जनवरी को और अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 20, 25 व 27 जनवरी और एक व तीन फरवरी को कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 22, 27 व 29 जनवरी और तीन व पांच फरवरी को निरस्त रहेगी। उदयपुर से चलने वाली उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस 22 व 29 जनवरी को, कामाख्या से चलने वाली कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 25 जनवरी और एक फरवरी को नहीं चलेगी। गांधीधाम से चलने वाली गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी और दो फरवरी को कैंसिल रहेगी। इसी तरह भागलपुर से चलने वाली अहमदाबाद-लखनऊ स्पेशल 29 जनवरी और पांच फरवरी को, गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12, 19 व 26 जनवरी और दो फरवरी को रद्द रहेगी। बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 13, 20 व 27 जनवरी और तीन फरवरी को कैंसिल रहेगी।

मथुरा कैंट तक चलेंगी ये ट्रेनें
सीपीआरओ ने बताया कि 22 जनवरी से पांच फरवरी तक मथुरा रूट की ट्रेनें मथुरा कैंट तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 22, 24, 26, 29 व 31 जनवरी और दो व पांच फरवरी को कासगंज से चलाई जाएगी। बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुंडला-इटावा की जगह आगरा कैंट-भांडई-उदी मोड़-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें