फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजकर धमकाया

Sun, 31 Dec 2023 05:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यूपी-112 को जानकारी दी। देवेंद्र को जुबेर खान नाम के शख्स की आईडी से धमकी भरा ईमेल भेजा गया। जुबेर ने खुद को आईएसआई संगठन से जुड़े होने का दावा किया है।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखते सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमका भरा ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया। देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है। यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ एटीएस को प्रकरण की जांच में लगाया गया है। ई-मेल करने वाले ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन


एफआईआर यूपी-112 में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, देवेंद्र तिवारी ने यूपी-112 को एक शिकायत एक्स (ट्विटर) पर टैग की। जिसमें बताया गया कि आईएसआई के जुबेर खान की तरफ से उनको 27 दिसंबर की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर एक ई-मेल भेजा गया। जिसमें लिखा था कि सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जीना हराम कर रखा है। तुम भी (देवेंद्र तिवारी ) बहुत गो सेवक बने हो। इसलिए सभी को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर को भी उड़ाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईएसआई ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें