फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राज्यपाल ने बिजनौर के विद्यार्थियों से की मुलाकात, कहा - योग्यता नौकरी की तलाश नहीं करती

Sat, 10 Jun 2023 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उन्होंने बच्चों के समग्र विकास में परिवार से मिले प्रारंभिक ज्ञान और सही पोषण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सही संस्कार, कार्य क्षेत्र के प्रति सम्मान और दायित्वों के प्रति समर्पण के साथ कार्य निर्वहन की आदत बचपन से परिवार से ही विकसित होती है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को राजभवन में कृष्णा कॉलेज, बिजनौर के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा को रोजगार से न जोड़ने और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग्यता नौकरी की तलाश नहीं करती। योग्य और हुनरमंद लोग अपना खुद का काम करके आत्मनिर्भर बनते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बच्चों के समग्र विकास में परिवार से मिले प्रारंभिक ज्ञान और सही पोषण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सही संस्कार, कार्य क्षेत्र के प्रति सम्मान और दायित्वों के प्रति समर्पण के साथ कार्य निर्वहन की आदत बचपन से परिवार से ही विकसित होती है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में गर्भाधान संस्कार की शिक्षा जोड़ने को भी आवश्यक बताया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिसर से बाहर ज्यादा से ज्यादा गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल ने बच्चों की योग्याताओं की परस्पर तुलना को उनके समग्र विकास के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की परस्पर अथवा अन्य किसी बच्चे की योग्यता से तुलना ना करें। बच्चे को अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप ही शिक्षा और व्यवसाय का चयन कराना चाहिए। विद्यार्थियों ने राजभवन का भ्रमण करके यहां के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। यह कॉलेज महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध सहायता प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें