फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : ...मुझे ठुकराया..इसलिए मैं जान दे रही हूं.. ये लिखकर छात्रा ने गोमती में लगा दी छलांग

Thu, 28 Sep 2023 05:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
गोमती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। बैग में मिले दस्तावेजों से शिनाख्त हुई। बरामद सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि...मुझे ठुकराया...इसलिए मैं जान दे रही हूं...। एक लड़के का नाम उसने लिखा है। हालांकि साथ में ये भी लिखा है कि मौत की जिम्मेदार वह खुद है। उस लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।

विज्ञापन


बाराबंकी के सफदरगंज इलाके की रहने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। इधर गोमती रिवर फ्रंट से दोपहर साढ़े तीन बजे उसने गोमती में छलांग लगा दी। वहां तैनात एक गार्ड ने उसे कूदते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ वहां पहुंची। गोताखोर ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसको कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

...मेरे प्यारे माता-पिता...इल्जाम उस पर मत लगाना
सुसाइड नोट में लिखा है कि...मेरे प्यारे माता पिता मैं आपकी प्यारी बेटी। हमको उसने ठुकराया न होता तो आज हम जिंदा होते। मुझे मरना पड़ रहा है। हम मर भी गए तो उसका इल्जाम उस (लड़के) पर मत लगाना। क्योंकि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। आई लव यू...।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें