एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि प्रोफेसर पाठक केकरीबी अजय मिश्रा की कंपनी एक्सलिक्ट प्राइवेट लिमिटेड की इंदिरानगर के रसूलपुर में प्रिंटिंग प्रेस है। इस प्रेस में विभिन्न विश्वविद्यालयों में छपाई से संबंधित काम भी होता है।
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक के करीबी अजय मिश्रा के ठिकानों पर यूपी एसटीएफ ने छापा मारा। छापे के दौरान एसटीएफ की टीम ने घटना से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि प्रोफेसर पाठक केकरीबी अजय मिश्रा की कंपनी एक्सलिक्ट प्राइवेट लिमिटेड की इंदिरानगर के रसूलपुर में प्रिंटिंग प्रेस है। इस प्रेस में विभिन्न विश्वविद्यालयों में छपाई से संबंधित काम भी होता है। मंगलवार को की गई इस कार्रवाई में डेविड मारियो द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में जो आरोप लगाए गए हैं, उससे संबंधित भी कुछ दस्तावेज एसटीएफ को हाथ लगे हैं।
प्रिंटिंग प्रेस में लगे कंप्यूटर को भी एसटीएफ सील कर अपने साथ ले गई। इसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान मिले दस्तावेजों से अजय मिश्रा के साथ साथ उनके आका विनय पाठक की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसटीएफ बरामद दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद जो मामले से जुड़े तथ्य व सुबूत होंगे उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।