फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : फर्जी नाम से पासपोर्ट के मामले में अबू सलेम का बयान दर्ज, अगली सुनवाई चार अगस्त को

Thu, 21 Jul 2022 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था। आरोपी ने इस आवेदन के साथ फर्जी नाम व पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट प्राप्त किया। बाद में आरोपी ने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
अबू सलेम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट हासिल करने के आरोपी माफिया डॉन अबू सलेम का बयान दर्ज किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्र ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख तय की है। इससे पहले आरोपी अबू सलेम को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार आरोपी अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी ने वर्ष 1993 में अपने साथियों परवेज आलम व समीरा जुमानी के साथ मिलकर लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आरोपी ने इस आवेदन के साथ फर्जी नाम व पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट प्राप्त किया। बाद में आरोपी ने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।

 

इस मामले की विवेचना के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने आरोपी अबु सलेम पर 5 जून 2009 को आरोप तय किए थे। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने गवाई दर्ज कराई और अब आरोपी का बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें