फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अस्पताल में मां का शव छोड़कर भागा बेटा, लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 16 Oct 2023 06:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने मृतका के बेटे से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। अन्य परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मां की मौत के बाद बेटा शव छोड़कर भाग निकला। रविवार सुबह अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी निवासी स्व. शंकर साहू पत्नी 65 वर्षीय मीनू देवी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। यह देख बेटे रामजीत व परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला का शुगर लेवल काफी कम था। देर रात 11:30 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। चिकित्सक जब इसकी सूचना रामजीत को देने पहुंचे तो वह नहीं मिला। 

अस्पताल प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने मृतका के बेटे से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। अन्य परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें