फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर के कमरे में निकला सांप, जॉनसन ने शेयर की तस्वीर

Mon, 19 Sep 2022 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोशल मीडिया पर सांप की तस्वीर साझा करते हुए मिचेल ने लिखा कि सांप उनके कमरे के दरवाजे पर लटका हुआ था। क्या कोई बता सकता है कि यह किस तरह का सांप है। इसके कुछ देर बाद दूसरा पोस्ट किया और लिखा की सांप की बेहतर तस्वीर मिली है।
विज्ञापन
मिचेल जॉनसन के होटल रूम में सांप मिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में इंडिया कैपिटल की तरफ से खेलने लखनऊ पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मिचेल जॉनसन के होटल के कमरे में सोमवार दोपहर सांप निकल आया। मिचेल ने सांप की तस्वीर कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो काफी देर तक ट्रेंड करता रहा। 

विज्ञापन


मिचेल गोमतीनगर स्थित एक होटल में ठहरे हैं। होटल प्रशासन इस प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है। वहीं, घटना ने होटल प्रबंधन के इंतजाम पर सवाल खड़ा किया है। वायरल फोटो को देखकर बताया जा रहा है कि होटल में दिखा सांप कॉमन वुल्फ है। पर्यावरणम सोसाइटी के अध्यक्ष व स्नेक कैचर आदित्य तिवारी ने बताया कि यह जहरीला नहीं होता है। इसकी लंबाई 30 सेमी. तक होती है। यह भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है। 

सोशल मीडिया पर सांप की तस्वीर साझा करते हुए मिचेल ने लिखा कि सांप उनके कमरे के दरवाजे पर लटका हुआ था। क्या कोई बता सकता है कि यह किस तरह का सांप है। इसके कुछ देर बाद दूसरा पोस्ट किया और लिखा कि 'सांप की बेहतर तस्वीर मिली है। सिर अब भी उसी तरह है। लखनऊ में अब तक का दिलचस्प किस्सा।' पोस्ट के वायरल होते ही उस पर लोग जवाब देने लगे। कोई उसको अजगर बता रहा, तो कोई सांप का बच्चा बता रहा है। कई लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा, कि छोटा सा सांप है। इससे डर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें