फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बस में आग लगने के मामले में सेवा प्रबंधक, जूनियर एवं सीनियर फोरमैन निलंबित

Tue, 29 Nov 2022 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोमवार को रोडवेज की बस में सुबह पौने 12 बजे मुहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास अचानक आग लग गई। इस बस में चालक मुक्तेश कुमार एवं परिचालक ऋषि बाजपेयी तैनात थे। उन्होंने बमुश्किल यात्रियों को सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन
आग बुझाए जाने तक बस जल चुकी थी केवल उसका ढांचा ही बचा था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरबाग डिपो से बहराइच जा रही जनरथ बस में लगी आग के मामले में एमडी रोडवेज संजय कुमार ने  लखनऊ क्षेत्र के सेवा  प्रबंधक रमेश कुमार, जूनियर फोरमैन रामविलास तथा सीनियर फोरमैन एमपी गौतम को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को रोडवेज की इस बस में सुबह पौने 12 बजे मुहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास अचानक आग लग गई। इस बस में चालक मुक्तेश कुमार एवं परिचालक ऋषि बाजपेयी तैनात थे। उन्होंने बमुश्किल यात्रियों को सुरक्षित बचाया। आग अधिक होने के कारण उस पर काबू न पाया जा सका जिससे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। इसमें लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


एमडी के मुताबिक जांच कराने पर सामने आया है कि रविवार की रात को इस बस के चालक ने बस में इलैक्ट्रिक दोष बताया था। इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें