सोमवार को रोडवेज की बस में सुबह पौने 12 बजे मुहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास अचानक आग लग गई। इस बस में चालक मुक्तेश कुमार एवं परिचालक ऋषि बाजपेयी तैनात थे। उन्होंने बमुश्किल यात्रियों को सुरक्षित बचाया।
कैसरबाग डिपो से बहराइच जा रही जनरथ बस में लगी आग के मामले में एमडी रोडवेज संजय कुमार ने लखनऊ क्षेत्र के सेवा प्रबंधक रमेश कुमार, जूनियर फोरमैन रामविलास तथा सीनियर फोरमैन एमपी गौतम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को रोडवेज की इस बस में सुबह पौने 12 बजे मुहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास अचानक आग लग गई। इस बस में चालक मुक्तेश कुमार एवं परिचालक ऋषि बाजपेयी तैनात थे। उन्होंने बमुश्किल यात्रियों को सुरक्षित बचाया। आग अधिक होने के कारण उस पर काबू न पाया जा सका जिससे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। इसमें लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।