फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कृषि विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर ने लगाई फांसी, उधार वापस न मिलने से थे अवसाद में

Mon, 14 Nov 2022 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, राम प्रताप 2019 में झांसी से कृषि विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त थे। बेटे आकाश के मुताबिक, रविवार रात को मां ऊषा वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं। आकाश पिता के साथ ही था। देर शाम को बाजार जाने से पहले दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-के निवासी कृषि विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर राम प्रताप (62) ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, मोटी रकम उन्होंने परिचितों को उधार दी थी। पैसे वापस न मिलने से अवसाद में थे।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशियाना अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, राम प्रताप 2019 में झांसी से कृषि विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त थे। बेटे आकाश के मुताबिक, रविवार रात को मां ऊषा वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं। आकाश पिता के साथ ही था। देर शाम को बाजार जाने से पहले दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। लौटा तो देखा कि पिता ने कमरे के बाहर खिड़की की ग्रिल में चादर का किनारा फाड़ कर फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

आननफानन उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि रामप्रताप ने कई लोगों को उधारी दे रखी थी। रकम वापस न मिलने से अवसाद में थे। परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें