फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और ओमप्रकाश की मुलाकात से बढ़ी सियासी सुगबुगाहट

Thu, 30 Mar 2023 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजभर द्वारा अकेले निकाय चुनाव लड़ने के एलान के बाद परिवहन मंत्री से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दोनों दल लोकसभा चुनाव से पहले रिहर्सल के तौर निकाय चुनाव मिलकर लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच हुई मुलाकात से सियासी सुगबुगाहट बढ़ गई है। राजभर द्वारा अकेले निकाय चुनाव लड़ने के एलान के बाद परिवहन मंत्री से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दोनों दल लोकसभा चुनाव से पहले रिहर्सल के तौर निकाय चुनाव मिलकर लड़ना चाहते हैं। इसलिए परिवहन मंत्री, राजभर को टटोलने पहुंचे थे कि अगर बात बनती है तो किसी शर्त पर साथ आकर चुनाव लड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि परिवहन मंत्री और राजभर दोनों कह रहे हैं कि ये मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी। इसका कोई सियासी मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। लेकिन, राजभर यह भी कहते हैं कि हम तो चाहते हैं कि निकाय चुनाव साथ लड़ा जाए। इस संबंध में भाजपा नेताओं से कई बार बात भी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। चूंकि अब निकाय चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है, इसलिए अब सुभासपा अपने दम पर निकाय चुनाव में उतरेगी।

लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर राजभर ने कहा कि उसमे तो अभी समय है। फिलहाल तो निकाय चुनाव होना है। इसके बाद देखा जाएगा। जबकि सूत्रों का कहना है कि राजभर की हाल में ही केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई और तय हुआ है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर भाजपा को लेकर राजभर द्वारा दिखाई जा रही नरमी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में भले ही दोनों दल एक साथ मिलकर चुनाव न लड़ें, लेकिन पूर्वांचल के कुछ निकायों में दोनों एक दूसरे का समर्थन करते नजर आ सकते हैं। इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री और राजभर के बीच बातचीत के संकेत हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सुबह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मिलने पहुंचे। ओमप्रकाश राजभर से मिलने के बाद दयाशंकर सिंह ने कहा कि वैचारिक रूप से हम और राजभर साथ हैं और हम लोग नजदीक भी हैं। राजभर गरीबों, वंचितों व मजदूरों की लड़ाई लड़ते हैं और ये जिस लड़ाई को लड़ते हैं, मोदी और योगी उसको पूरा करते हैं।

दयाशंकर ने यह भी कहा कि फिलहाल निकाय चुनाव भाजपा अपने दम पर लडेंगी। लोकसभा चुनाव आएगा तो देखा जाएगा। राजभर से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया और कहा कि इसका कोई सियासी मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, कि विभिन्न दलों के नेता आपस में मिलते-जुलते रहते हैं और अलग-अलग दल में होने के बाद भी उनके बीच पारिवारिक रिश्ता भी होता है। इसलिए हमारी राजभर से मुलाकात होती रहती है। वहीं राजभर ने कहा कि आज मंत्री से मिले हैं और कल मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। ये मुलाकातें काम को लेकर होती रहती हैं। बता दें कि हाल में राजभर ने भी दयाशंकर सिंह के कार्यालय जाकर मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें