हज-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर दिनांक 31 मार्च, 2023 करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र प्रेषित लिखा जाए। मंत्री विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक ले रहे थे।
अल्पसंख्यक कल्याण, हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक कई आवेदकों ने इसके लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है। ऐसे में हज-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर दिनांक 31 मार्च, 2023 करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र प्रेषित लिखा जाए। मंत्री विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री ने सोमवार को बैठक में कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों के हज यात्रियों के लिए स्थानीय स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण व आरटीपीसीआर कराने की व्यवस्था की जाए। कहा कि हज हाउस में सऊदी रियाल बदलने के लिए सरकारी बैंक का काउंटर भी लगाया जाए। उड़ानों के समय गर्मी रहेगी। ऐसे में हज हाउस में एयरकंडीशन, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था कराएं। हज यात्रियों के लिए आवासीय व बैगेज चेक-इन आदि की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।
जल्द पूरा करें सीमावर्ती गैर मान्यताप्राप्त मदरसों का सर्वे
मंत्री ने मदरसा शिक्षा के उच्चीकरण के लिए मदरसों के अध्यापकों को एनसीआरटी पाठयक्रम के प्रशिक्षण देने को कहा। मदरसों का समय 01 अप्रैल, 2023 से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में ऐसे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के चिह्नीकरण का सर्वे पूरा करें। खास तौर से उनकी रिपोर्ट जल्द दें जिनके वित्तीय स्रोत संदिग्ध हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक में राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, अपर मुख्य सचिव, मोनिका एस गर्ग, निदेशक जे.रीभा आदि मौजूद रहे।