फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : हिंदू राष्ट्र पर मायावती ने भाजपा को घेरा, चुनावी स्वार्थ की राजनीति बेहद घातक

Fri, 17 Feb 2023 03:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाले लोगों को ऐसे घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती । जो सरकार संविधान के मान मर्यादा की परवाह न करके अपने शपथ की खुल्लम-खुल्ला उल्लघंन करें उस राज में जनहित कैसे संभव है ।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। मायावती ने कहा है कि संविधान पर गर्व करने एवं जन कल्याण करने की बजाय भाजपा द्वारा यूपी चुनाव से पहले इसके हिंदू राष्ट्र होने संबंधी बयान बढ़ती गरीबी बेरोजगारी महंगाई आदि की भीषण समस्याओं व सरकारी संस्थाओं से लोगों का ध्यान बांटने का छल है ।

विज्ञापन


संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाले लोगों को ऐसे घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती । जो सरकार संविधान के मान मर्यादा की परवाह न करके अपने शपथ की खुल्लम-खुल्ला उल्लघंन करें उस राज में जनहित कैसे संभव है। चुनावी स्वार्थ की राजनीति बेहद घातक है। इस बीच मायावती ने यूपी में बसपा को हर स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए । मंडल स्तरीय बैठक में उन्होंने इसकी मजबूती से समीक्षा की। माना जा रहा है कि मायावती ने हिंदू राष्ट्र का यह निशाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें