फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : प्रदेश के प्रमुख स्थलों का आभासी दर्शन कराएगी विधानसभा

Fri, 17 Feb 2023 03:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा भवन को आकर्षक बनाने के लिए गत वर्ष भवन में फसाड लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया। अब ई-गाइडेड विजिटर टूर को लांच किया जा रहा है। इसमें सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का आभासी चित्रण होगा।
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा के एतिहासिक भवन से अब लखनऊ की जनता और लखनऊ आने वाले पर्यटक भी प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक, एतिहासिक और पर्यटन स्थलों का आभासी दर्शन कर सकेंगे। विधानसभा के गेट नंबर तीन के बाहर ई-गाइडेड विजिटर टूर लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा भवन को आकर्षक बनाने के लिए गत वर्ष भवन में फसाड लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया। अब ई-गाइडेड विजिटर टूर को लांच किया जा रहा है। इसमें सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का आभासी चित्रण होगा। लोग जब उनको देखेंगे तो उन्हें ऐसा अहसास होगा कि वह उसी जगह पर खड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस सिस्टम का उद्घाटन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें