मायावती ने मंडलवार कार्यकर्ताओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार जीएसटी की वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। यदि निकाय चुनाव के लिए इन्होंने समय से ट्रिपल सर्वे करा लिया होता तो यह नौबत नहीं आती।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जैन धर्म के लोगों को भी अपने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन करना पड़ रहा है, यह बेहद दुख और चिंता की बात है। साथ ही हल्द्वानी में बर्फीला मौसम होने के बावजूद अतिक्रमण हटाने के नाम पर हजारों गरीब व मुस्लिम परिवारों को बेघर करना सरकार का अमानवीय कृत्य है।
विज्ञापन
मायावती ने मंडलवार कार्यकर्ताओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार जीएसटी की वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। यदि निकाय चुनाव के लिए इन्होंने समय से ट्रिपल सर्वे करा लिया होता तो यह नौबत नहीं आती। कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर जिन व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं उससे श्रद्घालुओं में खुशी कम तथा असंतोष ज्यादा है। सरकारें धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखे तो बेहतर होगा।