फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौलाना खालिद रशीद ने कहा- धर्म पर अमल करने में यूनिफॉर्म सिविल कोड बड़ी रुकावट

Fri, 16 Jun 2023 01:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने वीडियो जारी कर कहा कि सिर्फ मुस्लिम समाज के ही पर्सनल लॉ नहीं हैं बल्कि सभी धर्म के मानने वालों के अपने-अपने पर्सनल लॉ हैं।
विज्ञापन
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिफॉर्म सिविल कोड की कवायद शुरू होने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी के सदस्य एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी धर्म के मानने वालों को नुकसान पहुंचाने वाला है। ये धर्म पर अमल करने में सबसे बड़ी रुकावट है।

विज्ञापन


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने वीडियो जारी कर कहा कि सिर्फ मुस्लिम समाज के ही पर्सनल लॉ नहीं बल्कि सभी धर्म के मानने वालों के अपने-अपने पर्सनल लॉ हैं। लिहाजा यूनिफॉर्म सिविल कोड सिर्फ मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं है बल्कि सभी धर्म के मानने वालों को नुकसान पहुंचाने वाला है। मौलाना ने कहा कि भारत में हर 200 से 300 किमी पर संस्कृति बदल जाती है। 

भारत जैसे बहुधार्मिक व बहुसांस्कृतिक देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। मौलाना ने कहा कि संविधान ने सभी धर्म के मानने वालों को अपने धर्म और संस्कृति पर अमल करने की इजाजत दी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड अपने धर्म और संस्कृति पर अमल करने में बड़ी रुकावट बनेगा। मौलाना ने कहा कि सरकार से अपील है कि ऐसा कोई कानून नहीं बनाया जाएगा जो लोगों के धार्मिक और सामाजिक रीति रिवाजों और पंरपराओं को खत्म कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें