फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भातखंडे का दीक्षांत समारोह 16 को, विश्व प्रसिद्ध नर्तक पद्मश्री पुरू दाधीच होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को कैसरबाग स्थित कला मंडपम प्रेक्षागृह में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि होंगे विश्व प्रसिद्ध नर्तक पद्मश्री पुरू दाधीच। 158 छात्रों को पदक व उपाधियां प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव तुहिन द्विवेदी ने बताया कि इस मौके पर एक अनोखी पुस्तक का विमोचन होगा। इस पुस्तक की खासियत यह है कि इसे पढ़ें, सुनें या देखें, यानी ये थ्री-इन-वन किताब है। इसमें उन कलाकारों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध हैं, लेकिन उनके बारे में नई पीढ़ियों को पता ही नहीं है। यह भारतीय कैटलॉग पुस्तक कहलाएगी। इस पुस्तक के साथ अन्य जानकारियां एक पेन ड्राइव के रूप में संलग्न होंगी।
लोरी गायन व पारंपरिक संस्कार गीत प्रतियोगिता होगी आकर्षण
तुहीन द्विवेदी ने बताया कि पांच दिवसीय दीक्षोत्सव की शुरुआत 11 नवंबर से हो चुकी है। इसके तहत पूर्व छात्रों का समागम, महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रम हुए व रविवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में श्रमदान व स्वच्छता आधारित कार्यक्रम होगा। 15 नवंबर को लोरी गायन व पारंपरिक संस्कार गीत प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें