फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत फातिमा की जिंदगी हक और इंसाफ की मिसाल: मौलाना कल्बे जवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। हजरत फातिमा जहरा की जिंदगी हक, इंसाफ और सच्चाई के लिए संघर्ष की मिसाल है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही रास्ता दिखाती हैं। यह बात इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद, हजरतगंज में आयोजित मजलिस के दूसरे दिन मौलाना कल्बे जवाद ने कही। उन्होंने कहा कि हजरत फातिमा ने अपने किरदार और विचारों से हक की अहमियत बताई। उनकी जिंदगी से अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सच्चाई का साथ देने की सीख मिलती है।
विज्ञापन

इस मौके पर ईरान के प्रमुख धार्मिक विद्वान मौलाना डॉ. हकीम इलाही ने भी शिरकत की। उन्होंने हजरत फातिमा की शिक्षाओं को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मजलिस में शायरों ने नजराने-अकीदत पेश किए। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें