फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव और मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और जेसीपी ने चार प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफाई समय से पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन

(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, नाव, मेडिकल टीम और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी0 और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने कुड़िया घाट, झूलेलाल पार्क घाट, लक्ष्मण मेला पार्क और वैदेही मिथिला छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने सिंचाई विभाग को घाटों पर जलस्तर नियंत्रित रखने और पानी की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम को साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, मोबाइल शौचालय और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। संध्या और सुबह के अर्घ्य के समय पर्याप्त रोशनी के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पानी की गहराई अधिक है, वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। घाटों पर नावों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी प्रमुख घाटों पर चिकित्सकों और मेडिकल टीम की तैनाती भी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने आयोजकों से बातचीत कर उनकी जरूरतें और समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें