फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राशन वितरण की तारीख 30 अक्तूबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। अक्तूबर के राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। अब पात्र राशन कार्डधारक इस तारीख तक सरकारी राशन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य तथा रसद विभाग के अपर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले यह 25 अक्तूबर निर्धारित थी।
विभाग के अनुसार, कुछ उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न देर से मिलने या अब तक नहीं पहुंचने के कारण निर्धारित समय में वितरण पूरा होने में दिक्कत आ रही थी। इसे देखते हुए वितरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर तक ई-पॉस मशीन से आधार आधारित वितरण होगा। मोबाइल ओटीपी के जरिए राशन लेने की सुविधा भी 25 अक्तूबर के साथ 30 अक्तूबर को उपलब्ध रहेगी। कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन पाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें