लखनऊ। भाकपा (माले) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार लोगों की निंदा की। पार्टी ने आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सभी प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की।
राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, बलिया, अयोध्या, गाजीपुर समेत कई जिलों में लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर पर रोक लगाने, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को वापस जोड़ने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी कानून में बदलाव की मांग की।