फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 26 से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाकपा (माले) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सामने आई रिपोर्ट से आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाम दल 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक देशव्यापी विरोध कार्यक्रम करेंगे। इसमें एसआईआर पर रोक लगाने, मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए लोगों का मतदान अधिकार बहाल करने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति व्यवस्था में बदलाव की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग की स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें