फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिरासत में दलित युवक की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाकपा (माले) ने प्रतापगढ़ की पट्टी कोतवाली में दलित युवक अर्जुन गौतम (22) की हिरासत में मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने थाना प्रभारी समेत जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अर्जुन के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों का निलंबन पर्याप्त नहीं है। पार्टी के मुताबिक अर्जुन को एक युवती के साथ चले जाने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। परिजनों ने थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया है। सुधाकर यादव ने मानवाधिकार आयोग से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें