फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानों के आगे 10 फीट ऊंचे जाल लगाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ-पार्किंग की जगह खत्म होने से नाराजगी, काम नहीं रुका तो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। महानगर गोल मार्केट में दुकानों के सामने फुटपाथ और पार्किंग की जगह पर 10 फीट से अधिक ऊंचे अंडाकार लोहे के जाल लगाए जाने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने काम रुकवाने की मांग की।
संजय गुप्ता ने कहा कि जुलाई में भी जाल लगाए जाने का काम शुरू हुआ था। तब व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात कर समस्या बताई थी। महापौर ने अधिकारियों को काम रोकने के निर्देश दिए थे और जाल नहीं लगाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद सोमवार सुबह फिर वेल्डिंग कर जाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने 10 फीट से अधिक ऊंचे जाल लगने से प्रतिष्ठानों का दिखाव बंद हो जाएगा। इससे दुकानों तक आने-जाने के साथ फुटपाथ पर आवागमन में भी परेशानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि काम नहीं रोका गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गोल मार्केट महानगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ कपूर, वरिष्ठ महामंत्री रवि गुप्ता, महामंत्री कृष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएन चौधरी, कोषाध्यक्ष निखिल शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें