फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'चार हिस्सों में बंटेगा प्रदेश', ओपी राजभर का दावा- पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री

Mon, 21 Sep 2026 02:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

ओपी राजभर ने दावा किया कि यूपी चार हिस्सों में बंटेगा। पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा पहला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने सपा पर माफिया को संरक्षण देने आरोप लगाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बंटवारे और पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को अंबेडकरनगर में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य है। आने वाले समय में इसके चार हिस्से होना तय है। पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा ही पहला मुख्यमंत्री बनेगा।

विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बुंदेलखंड में अलग राज्य की मांग है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरित प्रदेश की मांग उठती रही है, जबकि मध्यांचल और पूर्वांचल को भी अलग राज्य बनाने की मांग है। उन्होंने पूर्वांचल के कई जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के छह मंडलों में राजभर समाज की बड़ी आबादी है। पूर्वांचल राज्य बनने पर गठबंधन की स्थिति में राजभर समाज के नेतृत्व का दावा मजबूत रहेगा।

सपा पर माफिया संरक्षण का आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। सपा के खिलाफ लगाए जा रहे उन पोस्टरों का हवाला देते हुए (जिनमें अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें दिखाई गई हैं) उन्होंने पोस्टरों में लगाए गए आरोपों को सही बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को संरक्षण मिला। इसी वजह से उस सरकार की पहचान अपराध व माफियाराज से जुड़ी। राजभर ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीतिक नारे पर भी कटाक्ष किया।

अखिलेश-ओवैसी गठबंधन की अटकलों पर भी बोले

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी खुद को मुस्लिम समाज का राजनीतिक नेतृत्व करने वाला मानते हैं, जबकि ओवैसी चाहते हैं कि मुस्लिम समाज से कोई नेता मुख्यमंत्री बने। उनके मुताबिक, मुस्लिम मुख्यमंत्री को लेकर मतभेदों के कारण दोनों के बीच गठबंधन होना मुश्किल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें