फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक में प्रवेश के लिए पुनर्वास विश्वविद्यालय ने खोला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की ओर से यूजी (स्नातक) में प्रवेश के लिए पोर्टल खुल गया है। जो छात्र अभी तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से आवेदन नहीं कर पाए हैं वह छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अभी यूजी सीयूईटी का परिणाम आना बाकी है, लेकिन जो छात्र सीयूईटी के माध्यम से आवेदन करने से वंचित रह गए हैं यदि वह छात्र विश्वविद्यायल में अपना प्रवेश चाहते हैं तो 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी के परिणाम से पहले यूजी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन शुरू करने को लेकर प्रो. वीरोदय ने बताया कि विश्वविद्यालय में कोई भी सीट खाली न रहने पाए इसको ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://dsmru.up.nic.in पर दिए एडमिशन टैब के माध्यम से किया जा सकता है। फार्म भरने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
700 से अधिक सीटों पर होंगे प्रवेश
विश्वविद्यालय में स्नातक बीए, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स, बीबीए, बीवीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस व आईटी जैसे 46 से अधिक पाठ्यक्रमों में 700 से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। जिसमें अधिक सीटों पर सीयूईटी के माध्यम से आने वाले छात्रों का प्रवेश लेने का लक्ष्य है। बाकी अन्य सीटों पर प्रवेश के लिए सीधे आवेदन शुरू हुए हैं। यहां बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स में 60 सीटों पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें