फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एल्पिडा होम्स के निदेशक व एजेंटों पर 9.29 लाख की ठगी के दो केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर हुई धोखाधड़ी
विज्ञापन


- डीसीपी पूर्वी के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने की कार्रवाई


लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने एल्पिडा होम्स के निदेशक व दो एजेंटों के खिलाफ 9.29 लाख की ठगी की दो एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कार्रवाई डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर की है। आरोपियों पर दोनों पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन


मऊ के घोसी निवासी दुर्गा प्रताप चौहान के मुताबिक 2022 में उनकी मुलाकात एल्पिडा होम्स कंपनी के एजेंट अनूप कुमार सिंह और अर्चना सिंह से हुई थी। दोनों के जरिये उन्होंने विभूतिखंड स्थित एल्पिडा होम्स कंपनी के दफ्तर में एक प्लॉट बुक कराया था। बात बनने पर दुर्गा ने दोनों एजेंटों को आठ फरवरी 2022 से 16 सितंबर 2022 तक 3.44 लाख रुपये दिए थे। पीड़ित के रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपियों ने 17 सितंबर को कंपनी के निदेशक उद्देश्य तिवारी से उनकी मुलाकात कराई। निदेशक ने 15 दिन बाद दुर्गा से रजिस्ट्री करने की बात कही। मगर वह 2025 तक सिर्फ हीला हवाली करते रहा। इसी तरह हुसैनगंज के छितवापुर निवासी सुरभि मिश्रा ने कंपनी के निदेशक पर नौ दिसंबर 2022 को प्लॉट के नाम पर 5.85 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। दोनों पीड़ितों ने डीसीपी से शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें