फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठग ने हेड कांस्टेबल को भेजी एपीके फाइल, खाते से पार किए 94 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हजरतगंज में विधान भवन के पास की घटना
विज्ञापन


- हेड कांस्टेबल ने थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। साइबर जालसाज ने रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल संत ज्ञानेंद्र सिंह के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संत ज्ञानेंद्र के मुताबिक वर्तमान में उनकी तैनाती विधान भवन की सुरक्षा ड्यूटी में है। 20 अगस्त को उन्होंने फ्लिपकार्ट से नेकबैंड ऑर्डर किया था। इसका 17 सौ रुपये उन्होंने भुगतान किया था। पार्सल मिलने पर जब उन्होंने नेकबैंड देखा तो वह खराब निकला। 26 अगस्त को संत ज्ञानेंद्र ड्यूटी पर चले गए वहीं से सोशल मीडिया पर फिल्पकार्ट के कस्टमर केयर का नंबर निकाल कर संपर्क किया। मगर बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद कस्टमर केयर बताया और रिफंड के लिए उन्हें एपीके फाइल भेजी। हेड कांस्टेबल के फाइल खोलने पर ठग ने उनसे खाते की जानकारी ली और पिन डालने को कहा। उन्होंने कहे मुताबिक कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उनके पास 90 हजार के ट्रांजेक्शन के अप्रूवल का मेसेज आया। ठगी का संदेह होने पर हेड कांस्टेबल ने कॉल काट दी और बैलेंस चेक किया। उनके खाते से 90 हजार जा निकल चुके थे। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के ठग के नंबर का ब्योरा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें