- सआदतगंज इलाके की घटना, आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ।
सहादतगंज इलाके में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। युवती ने थाने में चौपटिया निवासी अली के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान की युवती को शादी का झांसा देकर पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर नजदीकियां बढ़ने पर उससे दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने दूरियां बना लीं और युवती की पिटाई भी की। बुधवार देर रात पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि पीड़ित और आरोपी अलग- अलग समुदाय के हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।