फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारागार मुख्यालय की महिला कर्मी व एक अन्य के मकान से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोमतीनगर विस्तार और सआदतगंज की घटनाएं
विज्ञापन


- पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार और सआदतगंज में कारागार मुख्यालय में तैनात महिला कर्मी व एक अन्य महिला के घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी चोर बटोर ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।


गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी कारोबारी कुमार हेमंत के मुताबिक उनकी पत्नी कारागार मुख्यालय में तैनात है। 23 अगस्त को सुबह दस बजे दोनों काम पर निकल गए थे। देर रात जब हेमंत घर लौटे तो उन्हें गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने आलमारी के लॉकर में रखे लाखों के हीरे और सोने के जेवर व 63 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने यूपी 112 पर सूचना दी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। उधर, सआदतगंज के ब्राह्मण टोला निवासी विभा वर्मा ने बताया कि 24 अगस्त की रात एक बजे वह परिवार संग भूतल पर सो रही थीं। अगले दिन सुबह आठ बजे आंख खुलने पर जब वह मकान के दूसरे तल पर पहुंचीं तो होश उड़ गए। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। उसमें रखे आभूषण और 70 हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

चोर ने दुकान से पार की शराब की 15 बोतलें

लखनऊ। मल्हपुर निवासी आशीष कुमार ने एक चोर के खिलाफ दुकान का शटर तोड़कर 15 बोतल शराब चुराने का आरोप लगाते हुए सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया है। आशीष के मुताबिक छठा मील स्थित शराब की दुकान में वह सेल्समैन हैं। रविवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दस बजे जब उन्होंने शटर खोला तो दंग रह गए। दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई थी। चोर ने गल्ले से 15 हजार रुपये और शराब चुरा लीं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के मुताबिक फुटेज के जरिये आरोप का पता लगाया जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें