- मोहनलालगंज के शंभू खेड़ा गांव की घटना
- घरवालों ने किसी पर नहीं लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनलालगंज। शंभू खेड़ा गांव में रविवार रात खेतों की सिंचाई करने निकले किसान सुरेश रावत (50) का शव सोमवार सुबह नहर में उतराता मिला। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
मुताबिक शंभू खेड़ा निवासी सुरेश के बेटे सोमनाथ ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे पिता घर से सिंचाई करने की बात कह कर निकल गए थे। मगर देर रात घर नहीं लौटे। सोमनाथ व घर के अन्य सदस्यों ने उनकी काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जब दोबारा तलाश की गई तो सोमनाथ को उनके पिता का शव गांव के पास नहर में उतराता मिला। उन्होंने इसकी जानकारी मोहनलालगंज पुलिस को दी। एडिशनल इंस्पेक्टर राम बाबू के मुताबिक शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।