- गोमतीनगर विस्तार स्थित लेक सिटी की घटना, तीन पर केस
- सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में लेक सिटी स्थित मुकेश कुमार के एमके
इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से चोरों ने 14 लाख का माल चोरी कर लिया। घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कारोबारी ने तीन लोगों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
मुकेश के मुताबिक 16 अगस्त की देर रात उनके स्टोर में बाघामऊ निवासी अंशुल लोधी, उसका साथी अरुण यादव व एक अज्ञात युवक दाखिल हुआ था। आरोप है कि तीनों ने स्टोर में रखे चार लाख के तार चुराए और भाग निकले। आरोप है कि इससे पहले भी 13 अगस्त को आरोपियों ने उन्हीं की स्टोर से दस लाख का माल चोरी किया था। 16 अगस्त को दाखिल होते समय आरोपियों ने चप्पल से अपने चेहरे ढकने की कोशिश भी की थी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है। फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश की जा रही है।