माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एसी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने कारोबारी से 1.23 लाख रुपये हड़प लिए। आलमनगर निवासी पीड़ित कारोबारी पुष्पेंद्र कुमार भारती ने रंजीत शर्मा के खिलाफ तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुष्पेंद्र के मुताबिक वह राजाजीपुरम में एसी सर्विस सेंटर चलाते हैं।
आरोप है कि चार जुलाई को एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने अपना नाम रंजीत बताया। आरोपी ने कहा कि वह एसी कंपनी में अधिकारी है। झांसे में लेकर आरोपी ने पुष्पेंद्र को एसी बेचने की बात कही। इसके बाद अग्रवाल इलेक्ट्रानिक कंपनी बुलाया। पुष्पेंद्र ले अपने करीबी मां. उमर को शोरूम पर भेज दिया। एसी का स्टाक देखने के बाद रंजीत ने सामान ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके बाद एक लाख 23 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी एसी देने में टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर पुष्पेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया।