फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली विवाद पर विद्यालय में शिक्षक को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालय कैंट की घटना

- पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। कैंट में शुक्रवार को आरए बाजार स्थित माध्यमिक विद्यालय में कक्षा में घुसकर शिक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा को दूसरे शिक्षक देवेंद्र सिंह पर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगा है। मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 निवासी शिक्षक पुष्पेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को वह कक्षा नौ में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। तभी देवेंद्र सिंह ने कर्मी को कक्षा में भेजकर विद्यार्थियों को बुलाने को कहा। इस पर उन्होंने पीरियड खत्म होने पर विद्यार्थियों को भेजने की बात कही। पुष्पेंद्र का आरोप है कि इस बात से देवेंद्र आग बबूला हो गए और कक्षा में आ कर विद्यार्थियों के सामने उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से भागकर पुष्पेंद्र ने अपनी जान बचाई। पिटाई से उन्हें काफी चोटें आ गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित शिक्षक का आरोप हैकि पिटाई के कारण वह विद्यार्थियों के सामने काफी अपमानित हो गए। पीड़ित ने कैंट पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष गुरप्रीत कौर के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। पीड़ित शिक्षक को बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें