फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शारदा नहर का पानी आया, आज से भरने लगेगी कठौता झील

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नहर का पानी आया, आज से भरने लगेगी कठौता झील
विज्ञापन


इंदिरा और गोमती नगर की आपूर्ति सामान्य

पानी की कमी से रही थी चार घंटे की कटौती



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। शारदा नहर का पानी तीसरे जलकल तक पहुंचने के बाद इंदिरा और गोमती नगर में की जाने वाली आपूर्ति में कटौती बंद कर दी गई है। पानी की कमी से चार घंटे की कटौती आपूर्ति में की जा रही थी। अब सोमवार से जलकल की कठौता झील को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जलकल विभाग जोन चार के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि पानी शनिवार को गोमती नगर में तीसरे जलकल तक पहुंच गया। इसके बाद नहर के पानी को सीधे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लेकर आपूर्ति की जा रही है, अभी उसे झील में नहीं भरा जा रहा है। सोमवार से इसे भरने का काम किया जाएगा। अभी जो पानी आ रहा था उससे इंदिरा और गोमती नगर की जिन टंकियों और भूमिगत जलाशयों में पानी बहुत कम हो गया था उनको भरने का काम किया गया। अब वह भर गए हैं। ऐसे में अब सोमवार से झील को भी आपूर्ति के बाद भरने का काम किया जाएगा। झील करीब 17 फीट गहरी है और इसे भरने में 15 से 20 दिन लगेंगे। एक महीने तक नहर बंद होने कारण झील पूरी खाली हो गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें