बिल्डर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते सहारा स्टेट्स कॉलोनी के निवासी
बिल्डर कंपनी के खिलाफ सहारा स्टेट्स के निवासियों का प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। काफी समय से बिल्डर कंपनी की ओर से मेंटीनेंस में की जा रही लापरवाही और मनमानी के खिलाफ रविवार को यहां के आवंटियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में आवंटियों ने सहारा स्टेट्स संघर्ष समिति की अगुवाई में कंपनी की समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया और मार्च निकाला।
यहां के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर कपनी मेंटीनेंस में लापवाही कर रही है। आवासीय समित का चुनाव नहीं करा रही है। समिति में मनमाने तरीके से बाहरी लोगों को शामिल किया गया है। कॉलोनी निवासी अनुपम मिश्रा, आईएस मिश्रा,अर्जुन सिंह, केके जयसवाल आदि ने बताया कि कंपनी की समिति ने तानाशाही दिखाते हुए लगभग सभी मूल भवन स्वामियों को सदस्यता से हटा दिया है। इस धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे। इन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सभी भवन स्वामियों का नाम तुरंत सदस्यता रजिस्टर में दर्ज किया जाए। सदस्यता हटाकर किए गए सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। तुरंत निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं और केवल चयनित प्रतिनिधियों को ही कार्यभार सौंपने का अधिकार मिले। उड़ ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।