फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के स्वच्छता मॉडल को जानने आया उत्तराखंड और झारखंड का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्वच्छता मॉडल को जानने आया उत्तराखंड और झारखंड का दल
विज्ञापन


शिवरी प्लांट का किया दौरा, काम की सराहना

महापौर व नगर आयुक्त से की मुलाकात

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है। इसके बाद शहर का स्वच्छता मॉडल अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन गया है। शुक्रवार उत्तराखंड और झारखंड के अधिकारी इस मॉडल को समझने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। दोनों प्रदेशों की अलग-अलग टीमों ने शिवरी प्लांट का दौरा किया और अपने प्रदेशों में लागू करने की बात कही।

उत्तराखंड के चौदह निकायों से महापौर, पार्षद, अभियंता और सफाई निरीक्षकों की एक टीम 23 से 25 सितंबर तक लखनऊ भ्रमण पर है। इस टीम ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। महापौर ने उन्हें घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण और पुराने कचरे के निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने अपशिष्ट जल प्रबंधन और कचरे से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया भी साझा की। इस दौरान कार्यकारिणी नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव उपस्थित रहे। टीम में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा सहित काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, रुद्रपुर, भीमताल, भवाली और गंगोलीहाट के अधिकारी शामिल थे। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत झारखंड और उत्तर प्रदेश के तीस अभियंता और अधिकारी भी शिवरी संयंत्र पहुंचे। उन्होंने संयंत्र का अवलोकन किया और वहां की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

शिवरी संयंत्र में देखे नवाचार

दोनों टीमों ने शिवरी संयंत्र में नारियल के खोल से बनाए जा रहे उपयोगी उत्पादों को देखा। उन्होंने इन उत्पादों की सराहना की। इसके अलावा मलवा निस्तारण प्लांट में मलबे से बन रहे उत्पादों की प्रक्रिया को भी समझा गया। यह कचरे के पुनः उपयोग का एक प्रभावी तरीका है। दोनों टीमों ने लखनऊ में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनः उपयोग के मॉडल को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल उनके शहरों में भी लागू करने योग्य है। अधिकारियों ने इसे अपने-अपने क्षेत्रों में अपनाने का प्रयास करने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें