फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में ई-रिक्शों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान
विज्ञापन


16 का किया गया चालान, 11 किए गए जब्त

कई इलाकों में हुई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। परिवहन विभाग ने मंगलवार को ई-रिक्शा के खिलाफ एक प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया है। इस दौरान 16 ई-रिक्शा का चालान किया गया और 11 को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई बिना वैध फिटनेस और आवश्यक दस्तावेज के चल रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध की गई। यह अभियान हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन विभाग की ओर से चलाया गया।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में यह विशेष जांच अभियान कमता, पी-4 पार्किंग क्षेत्र रायबरेली रोड और साउथ सिटी इलाके में चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने 16 ई-रिक्शा के चालान किए। इनमें से 11 ई-रिक्शा की फिटनेस समाप्त पाई गई। इन 11 ई-रिक्शा को जब्त कर वृंदावन स्थित पी-4 पार्किंग में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाना गंभीर उल्लंघन है। यह यातायात और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि अभियान उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेशों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें